Chaitra Purnima पर दान करें ये 3 चीजें, बन जाएंगे धनवान


By Ashish Mishra22, Apr 2024 02:09 PMjagran.com

चैत्र पूर्णिमा 2024

चैत्र पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इन दिन स्नान-दान करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

चैत्र पूर्णिमा कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

चैत्र पूर्णिमा पर स्नान-दान का मुहूर्त

इस दिन स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को प्रातः 4 बजकर 52 मिनट से प्रातः 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

दान करना

त्योहार और विशेष तिथियों पर दान करना फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

चावल का दान करना

चैत्र पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

दही का दान

चैत्र पूर्णिमा पर दही का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करके दही का दान करें।

दूध का दान करें

चैत्र पूर्णिमा के दिन दूध का दान करना शुभ माना जाता है। इसे दान करने से मानसिक तनाव दूर होता है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

आर्थिक स्थिति बेहतर करना

चैत्र पूर्णिमा पर चावल, दही और दूध का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा कारोबार में मुनाफा होता है।

पढ़ते रहें

जीवन में परेशानियों से बचने के लिए दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Hanuman Jayanti: तुलसी के इन उपायों से होगी धन की वर्षा