श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार इस साल 26 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं शिव-पार्वती की विधि विधान से पूजा और व्रत करती हैं।
हरियाली तीज का व्रत रखने से शिवजी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इसके चलते घर में खुशियों की बरसात होती है। धीरे-धीरे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें हरियाली तीज पर दान करने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियों को सोलह श्रृंगार का दान करते हैं, तो इससे आपके जीवन में छाया घना अंधेरा उजाले में बदल सकता है।
हरियाली तीज के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिठाई और फलों का दान करने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। घर में धन का आगमन हो सकता है।
जो जातक हरियाली तीज के दिन चावल और गेहूं का दान करते हैं, तो इससे उनके घर में खुशियां आ सकती हैं। खुशियां आने के साथ-साथ फूटी किस्मत चमक सकती है।
हरियाली तीज के दिन वस्त्रों का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ सकती है। गृह क्लेश का खात्मा हो सकता है।
अपने जीवन में अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आपको हरियाली तीज के दिन उड़द की दाल का दान करना चाहिए। इससे आपके दिन भी बदल सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com