सनातन धर्म में मेष संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं। आइए जानते हैं कि मेष संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 अप्रैल 2025 को मेष संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल को पुण्य काल सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं, महा पुण्य काल सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 05 मिनट तक है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे मेष संक्रांति पर दान करना शुभ होता है। इन चीजों को दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
मेष संक्रांति पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को गेहूं, गुड़, सब्जी और फल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मेष संक्रांति पर गरीब लोगों को या मंदिर में धन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे साधक को तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इस दिन काले तिल और छाता का दान करना चाहिए। इसके अलावा, आप जूते-चप्पल और तांबे से बने बर्तन का भी दान कर सकते हैं।
मेष संक्रांति पर पूजा करते समय ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: मंत्र का जाप करना चाहिए।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ