ट्रम्प ने अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके लिए उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उनका आभार जताया।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की। आइए जानते हैं कि जीत के बाद दिए गए ट्रम्प के भाषण की मुख्य बातें क्या हैं?
डोनाल्ड ट्रम्प ने लंबे समय से चली आ रही विभाजन की स्थिति को खत्म करके लोगों को एकजुट करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि चार साल के विभाजन को छोड़ने का समय आ गया है।
ट्रम्प ने देश के लोगों को सुरक्षित राष्ट्र का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण में युद्ध और वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने की शपथ ली। उन्होंने अपने आने वाले कार्यकाल में शांति केंद्रित विदेश नीति अपनाने पर जोर देने की बात कही।
ट्रम्प ने ईश्वर की कृपा का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें देश की महानता को बहाल करने के लिए बचाया गया है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने काम के प्रति उत्सुकता दिखाते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन काम है। इसके जैसा कोई काम नहीं है। यह दुनिया का सबसे मुख्य कार्य है।
अपने समर्थकों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका के लिए स्वर्ण युग होगा और यह जीत अमेरिका के विकास में मदद करेगी।
ट्रम्प ने राष्ट्रपति के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को सुपर जीनियस बताया। इस चुनाव में मस्क के समर्थन के लिए ट्रम्प ने उनका आभार जताया।
ट्रम्प ने कहा कि वह देश की सीमा को सील करने जा रहे हैं। हालांकि, कानूनी रूप से अमेरिका में आने वाले लोगों का स्वागत रहेगा।
ट्रम्प ने भाषण के दौरान कहा कि ऐसा आंदोलन पहले किसी ने नहीं देखा था। यह अब तक का सबसे महान राजनीतिक आंदोलन रहा था।
इस चुनाव में ट्रम्प को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस का समय-समय पर समर्थन मिल रहा था। जिसका जिक्र डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण में किया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर उन्हें बधाई दी। ट्रम्प ने कहा कि पूरी दुनिया मोदी से प्यार करती है। भारत एक शानदार देश और पीएम मोदी शानदार इंसान हैं।
चुनाव से जुड़ी मुख्य बातों समेत राजनीति से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ