टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस डोनल बिष्ट को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और अगर आप इस सीजन कूल दिखना चाहती हैं तो आप डोनल बिष्ट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
डोनल बिष्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में फ्लावर प्रिंटेड साड़ी कैरी की है।
समर में प्रिंटेड साड़ी काफी कूल लुक देती हैं। आप फ्लावर प्रिंट के अलावा भी दूसरे प्रिंट वाली साड़ी कैरी कर सकती हैं।
फिलहाल रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहीं हैं। आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस तरह की ब्लैक रफल साड़ी पहन सकती हैं।
नेट की साड़ी भी समर में काफी हॉट लुक देगी। आप डोनल बिष्ट के इस लुक को किसी खास फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।
अगर आप कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रहीं हैं तो आप डोनल बिष्ट की तरह ही सेक्विन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
साड़ी के साथ साथ आप डोनल बिष्ट से हॉट ब्लाउज के भी आइडियाज ले सकती हैं। डोनल के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है।