जल्द पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये बॉलीवुड सुपरफ्रेश जोड़ियां


By Shradha Upadhyay26, Feb 2024 03:33 PMjagran.com

बॉलीवुड सुपरफ्रेश जोड़ियां

आज हम आपको कुछ अपकमिंग बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली सुपरफ्रेश जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कियारा-रणवीर

फरहान अख्तर डायरेक्ट फ्रेंचाइजी फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएंगी। ऑनस्क्रीन दोनों पहली बार साथ दिखेंगे।

सिद्धार्थ-दिशा

मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पटानी की शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।

कार्तिक-तृप्ति

वही भूल भुलैया 3 में इस बार कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है।

आदित्य रॉय-सारा अली

29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो' में पहली बार ये जोड़ी स्क्रीन शेयर करेगी।

शाहिद-पूजा हेगड़े

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े फिल्म 'देवा' के जरिये पहली बार ऑनस्क्रीन दिखेंगे। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

जूनियर एनटीआर-जान्ह्ववी

साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस जान्ह्ववी कपूर जूनियर एनटीआर संग 'देवरा पार्ट 1' में शानदार अभिनय के लिए तैयार है। फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ