हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। अधिकतर लोग जिम में वर्कआउट करते हैं। वर्कआउट करने से स्टैमिना बना रहता है।
अगर आप किसी कारण से जिम नहीं जा सकते हैं, तो आप घर पर ही इन चीजों के साथ वर्कआउट कर सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
वर्कआउट के लिए आप डंबल्स खरीदकर घर ला सकते हैं। डंबल्स से आप बाइसेप्स कर्ल, ट्राइसेप्स एक्सटेंशन, और शोल्डर प्रेस जैसे व्यायाम कर सकते हैं।
डंबल्स, बाइसेप्स और शोल्डर के लिए एक बेहतरीन इक्यूप्मेंट है। आप अपने वजन के हिसाब से डंबल्स मंगवा सकते हैं।
वर्कआउट के लिए आप योग मैट घर ला सकते हैं। योग मैट से आप डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग, वॉरियर पोज, और ट्री पोज जैसे योग कर सकते हैं।
वहीं, जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, ऐसे लोग योग मैट का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके पेट की लटकती चर्बी कम होगी।
मेडिसिन बॉल से आप रोटेशनल थ्रो और स्लैम जैसे विभिन्न प्रकार के व्यायाम कर सकते हैं। इससे आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com