शरीर की लंबाई के बारे में बात करें, तो मेडिकल भाषा के अनुसार लंबाई खासतौर से जेनेटिक्स और हार्मोन पर निर्भर करती है। वहीं, इसके लिए लिए कुछ नेचुरल उपाय भी बताए गए हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो शरीर की लंबाई बढ़ाने में बेस्ट माने जाते हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह शरीर का पोस्चर सही रखने, थकान को दूर करने और मांसपेशियों को भी आराम देने का काम करता है।
ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पंजों को थोड़ा खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़कर सिर के ऊपर ले जाएं।
इस दौरान फिर हाथ की उंगलियों और धड़ को आसमान की तरफ खींचे, इस दौरान पैर को न उठाएं। कुछ देर तक इसी पोजीशन में रहें। आपको 05 से 10 मिनट रहें।
शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए वृक्षासन भी एक बढ़िया योगसन है। यह आसन मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। वृक्षासन आपको मेंटल हेल्थ को काफी अच्छा रखता है।
वृक्षासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिने घुटने को मोड़कर दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें। बाएं पैर को सीधा रखते हुए शरीर का संतुलन बनाएं।
इसके बाद हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और हथेलियों को एक साथ मिलाकर नमस्ते मुद्रा में लाएं। कुछ समय इसी अवस्था में रहें और वापस नॉर्मल पोजीशन में आ जाए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com