रक्षाबंधन का पर्व हिंदू धर्म में एक मुख्य स्थान रखता है। इस दिन बहनें अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि रक्षाबंधन के दिन कौन-से काम करने से विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है? आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें।
रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें।
इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली और लाल रंग के फूल डालें। अब सूर्य देव को अर्घ्य दें।
ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है और उसके जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं। साथ ही आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।
शाम के समय लक्ष्मी माता का आगमन होता है। ऐसे में रक्षाबंधन की शाम को घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के नाम का दीया जरूर जलाना चाहिए।
ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। साथ ही आर्थिक संकटों से भी मुक्ति मिलती है।
रक्षाबंधन वाले दिन ये काम जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com