बालों को सिल्की बनाने के लिए करें ये 5 काम


By Farhan Khan30, May 2025 04:46 PMjagran.com

बाल सिल्की न होने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते अधिकतर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसमें बाल सिल्की न होना भी शामिल है।

सिल्की बालों के लिए करें ये काम

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये काम करने से आपके बाल सिल्की हो जाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

नारियल तेल या बादाम का तेल लगाएं

आपको अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए नारियल तेल या बादाम का तेल लगाना चाहिए। इससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है। इनमें विटामिन-ई भी पाया जाता है।

लकड़ी की कंघी से बालों को सुलझाएं

रात में अगर आप बालों को लकड़ी की कंघी से सुलझाते हैं, तो इससे आपके बाल सिल्की हो सकते हैं और बाल टूटने का खतरा भी कम से कम बना रहता है।

स्कैल्प की मसाज करें

जो लोग रोजाना 10 से 15 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करते हैं। इससे न सिर्फ उनका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है, बल्कि बाल भी धीरे-धीरे सिल्की होने लगते हैं।

एलोवेरा जेल का स्प्रे लगाएं

अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें अमीनो एसिड, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। आप इसका स्प्रे बालों में लगा सकते हैं।

अंडे का मास्क लगाएं

बालों को सिल्की बनाने के लिए आप अंडे का मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए 2 अंडे लें और इसमें 1-1 चम्मच ऑलिव ऑयल और शहद मिलाएं।

अंडे का मास्क लगाने का तरीका

इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें। जब मिक्स हो जाए, तो इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं और तकरीबन 20 मिनट अपने बालों को धो लें। इससे आपको अपने बालों में फर्क नजर आएगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com