इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किन कामों को करने से कंगाली दूर होती है?
इस बार 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि में शुभ कार्यों को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से आपकी मनोकामना भी पूरी होने लगती है।
नवरात्रि में रोजाना मंदिर जाना चाहिए। इस दौरान मां दुर्गा को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां भगवती की कृपा रहती है।
नवरात्रि में व्रत रखना काफी शुभ माना जाता है। इसे एक तरह की तपस्या माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होने लगती है।
नवरात्रि में दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान गाय के घी से अखंड ज्योति जलाना चाहिए। इससे मां भगवती प्रसन्न होने लगती है।
नवरात्रि में श्रीसूक्त का पाठ करना काफी लाभकारी होता है। यह पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
नवरात्रि में शुभ कार्यों को करने से मां भगवती प्रसन्न होती हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ होता है। इसके अलावा घर से कंगाली दूर होने लगती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ