हिंदू धर्म शास्त्र में तुलसी विवाह का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी की पूजा की जाती है। इसके चलते घर में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। अनहोनी से बच सकते हैं।
तुलसी विवाह का पर्व इस बार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें तुलसी विवाह के दिन आजमाने से आपकी लाइफ बदल सकती है।
अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा चाहते हैं, तो आपको तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ानी चाहिए।
जो लोग कर्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तुलसी माता को पीले रंग की चुनरी जरूर चढ़ानी चाहिए।
तुलसी विवाह के दिन सुबह के समय सूर्य भगवान को भी अर्घ्य देने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके चलते आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
तुलसी विवाह के दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। अटका धन मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।
तुलसी विवाह के दिन कुंवारी कन्याओं के व्रत करने से घर में खुशहाली आती है और इसके अलावा परिवार किसी न किसी अनहोनी से बच जाता है।
तुलसी विवाह के दिन पूजा के दौरान तुलसी जी को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करने से आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान मिल सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com