गुप्त नवरात्रि पर ये काम करने से जीवन भर रहेंगे परेशान


By Farhan Khan05, Feb 2025 05:36 PMjagran.com

गुप्त नवरात्रि का पर्व

गुप्त नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व दुर्गा माता की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इन नौ दिनों में देवी के साथ उनकी 10 महाविद्याओं की पूजा होती है।

गुप्त नवरात्र के दौरान न करें ये काम

गुप्त नवरात्र पर्व के दौरान मां की विधिवत पूजा करें और कठिन व्रत का पालन करें। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गुप्त नवरात्रि के दौरान नहीं करने चाहिए।

तामसिक चीजें न खाएं

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, गुप्त नवरात्रि के दौरान तामसिक चीजों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में अंधेरा छाने लगता है।

गृहस्थियों को करनी चाहिए सात्विक पूजा

माघ गुप्त नवरात्र के दौरान गृहस्थियों को सिर्फ हवन और सात्विक पूजा का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

वैदिक मंत्रों का जाप करें

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के वैदिक मंत्रों का जाप बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते हैं।

पवित्रता का विशेष ध्यान रखें

गुप्त नवरात्रि के दौरान पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में देवी के रौद्र स्वरूपों की स्थापना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह तंत्र विद्या के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

जवार न बोएं

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दौरान जवार नहीं बोना चाहिए। जवार बोने से घर में अन्न की कमी हो सकती है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com