हिंदू धर्म में तुलसी को एक बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया है। साथ ही इसके संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। इसके चलते आपको लोग घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैं।
तुलसी धार्मिक रूप के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इससे घर में समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भी बना रहता है।
आज हम आपको बताएंगे कि तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय कौन-सी गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद कभी तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप तुलसी की पत्तियां तोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच के समय सबसे उत्तम माना गया है।
झूठे हाथों से कभी तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। आप परेशानियों में घिर सकते हैं।
कई बार तुलसी की पत्तियां टूटकर जमीन पर गिर जाती हैं, ऐसे में उन पत्तियों को पैरों के नीचे न आने दें और न ही उन पर झाड़ू मारे। इससे आप गरीब हो सकते हैं।
आप इन पत्तियों को उठाकर उपयोग में ले सकते हैं। अगर पत्तियां सूखी हुई हैं, तो उन्हें मिट्टी पर ही डाल सकते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com