दीपावली पर पटाखे जलाते टाइम न करें ये गलतियां....


By Mahak Singh20, Oct 2022 12:45 PMjagran.com

खुशियों और दीयों का त्योहार

दीपावली खुशियों और दीयों का त्योहार है लोग इस त्योहार का साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं।

पूजा

इस दिन घरों में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, इतना ही नहीं इस दिन लोग पटाखे भी जलाते हैं।

पटाखे

अगर आप पटाखे जलाते हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है, आपकी एक छोटी सी गलती भी आपको परेशानी में डाल सकती है।

न पहनें नायलॉन के कपड़े

पटाखे फोड़ते समय आपको नाइलॉन के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, ऐसे कपड़ों में आग लगने की संभावना अधिक होती है। इस दौरान आपको सूती कपड़े पहनने चाहिए।

पटाखों की क्वॉलिटी

पटाखे हमेशा लीगल मैन्युफैक्चरर से ही खरीदें, पटाखे जलाने से पहले उसके पैकेट पर लिखे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

आंखों पर पहनें ग्लास

पटाखे फोड़ते समय आंखों में जलन होने की संभावना रहती है, इसलिए आंखों पर ग्लास को जरूर लगाएं।

हाथ पर लेकर न जलाएं पटाखे

कुछ बच्चे अपने हाथ पर लेकर पटाखे जलाने लगते हैं और जलाते ही उन्हें फेंक देते हैं, इससे उन्हें और दूसरों को चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।