घर में गंगाजल रखते समय न करें ये गलतियां


By Farhan Khan03, Jan 2026 04:04 PMjagran.com

गंगाजल का है विशेष महत्व

अगर हम गंगाजल की बात करें, तो इसे हिंदू धर्म में इसे साक्षात अमृत का दर्जा दिया गया है। ऐसे में आपको गंगाजल से जुड़े नियम को जरूर फॉलो करना चाहिए। नहीं तो आपके साथ अनहोनी हो सकता है।

गंगाजल से जुड़ी गलतियां

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप घर में गंगाजल रख रहे हैं, तो ऐसे में आपको कौन-सी गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

गंगाजल किसी भी दिशा में न रखें

अगर आप घर में गंगाजल रख रहे हैं, तो ऐसे में आपको दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसे घर के किसी भी कोने में नहीं रखना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।

गंगाजल उत्तर-पूर्व दिशा में रखें

देवी-देवता की नाराजगी से बचने के लिए आपको गंगाजल घर की ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इससे आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की हो सकती है।

गंगाजल अंधेरे में न रखें

गंगाजल को आपको कभी भी अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। जहां आप गंगाजल रख रहे हैं, वहां रोशनी होनी चाहिए। इसके अलावा गंगाजल रखने वाली जगह को साफ रखें। गंदगी न रखें।

प्लास्टिक के बर्तन में गंगाजल न रखें

गंगाजल को कभी भी प्लास्टिक के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

तांबे के बर्तन में गंगाजल रखें

इन परेशानियों से बचने के लिए आपको गंगाजल प्लास्टिक की बोतल में रखने की बजाय इसे हमेशा तांबे, पीतल, चांदी या कांच के पात्र में ही रखना चाहिए। इसे आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com