अगर हम शंख की बात करें, तो इसे घर के पूजा घर में रखने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है। जिस घर में शंख होता है, वहां महालक्ष्मी का वास होता है। घर में धन की वर्षा होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि शंखनाद करते समय आपको कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो शंख आप बजा रहे हैं, आपको उस शंख को कभी पूजा घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आपके साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, आपको कभी भी दो शंख पूजा घर में नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
पूजा के दौरान शिवलिंग को शंख से कभी नहीं छूना चाहिए। इससे आपके जीवन में अंधकार छा सकता है। इसके चलते परिवार के सदस्यों की आय भी कम हो सकती है।
सूर्य देवता को शंख से जल अर्पण कभी भी नहीं करना चाहिए। इससे सूर्य देवता नाराज हो सकते हैं और सूर्य देव के नाराज होने से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।
आपको शंख को पूजा घर में सफेद कपड़े में लपेटर ही रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होने से घर की तिजोरी भरी रहेगी।
अगर आप शंख बजाते हैं, तो इससे आपके मन को शांति मिल सकती है। इसके अलावा साधक की मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जीवन संवरने लगता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com