नहाने के बाद अक्सर हम जानें अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे शरीर पर नेगेटिव असर डालती है और जिनका हमें बेहद गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ता है।
आज हम आपको कुछ ही ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे। इससे आपकी स्किन खराब हो सकती है। आइए इन गलतियों के बारे में जानें। ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप नहाने के बाद चेहरे पर तौलिया रगड़ते हैं, तो इससे आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको यह गलती करने से बचना चाहिए।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे नहाने के बाद स्किन पर हानिकारक केमिकल वाली मॉइस्चराइजर क्रीम लगाते हैं। इससे आपको स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
आपको कभी भी नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपकी स्किन ड्राई और बेजान नजर आने लगती है। बेहतर आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।
नहाने के दौरान आपको कभी भी साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि साबुन में हानिकारक केमिकल्स होते हैं। बेहतर होगा कि आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए क्योंकि इससे पेट पर नेगेटिव असर पड़ता है। आपके पेट में दर्द हो सकता है। इसके अलावा एसिडिटी हो सकती है।
नहाने के बाद आपको कभी भी धूप में नहीं निकलना चाहिए। इससे आपको खांसी, जुकाम और बुखार हो सकता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com