इस दिन रोटियां बनाना माना जाता है अशुभ!


By Mahak Singh15, Mar 2023 03:03 PMjagran.com

हिंदू धर्म

देवी अन्नपूर्णा हिंदू धर्म में बहुत पूजनीय हैं, इन्हें अन्न की देवी माना जाता है।

मां अन्नपूर्णा

मां अन्नपूर्णा की कृपा पाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, ताकि परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

रोटी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ दिन ऐसे भी होते हैं, जिनमें रोटी नहीं बनानी चाहिए।

इस दिन रोटी न बनाएं

आइए जानते हैं किस दिन रोटी नहीं बनानी चाहिए।

नाग पंचमी

मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन अग्नि पर तवा चढ़ाना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन रोटी न बनाएं।

मां लक्ष्मी

मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी से जुड़े पर्व के दिन रोटी नहीं बनानी चाहिए, ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है।

शरद पूर्णिमा

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन रोटी नहीं बनानी चाहिए क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं में प्रवेश करता है।

शीतलाष्टमी

शीतलाष्टमी के दिन रोटी नहीं बनानी चाहिए क्योंकि इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

इन संकेतों से बुरी नजर के बारे में जानिए