Vastu Tips: घर में न रखें चीजें, बन सकता है परेशानियों का कारण


By Ashish Mishra14, Dec 2023 02:48 PMjagran.com

परेशानियों का सामना करना

अक्सर लोग घर में कुछ ऐसी चीजों को रख देते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर देता है। जिससे व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र

इसमें कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

बंद घड़ी

घर में बंद या खराब घड़ी नहीं रखना चाहिए। इसे रखने से तरक्की रुक जाती है। इसके अलावा आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

स्टोर में न रखें पुराने सामान

घर में उपयोग न होने वाली चीजों को स्टोर रूम में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

पुराने अखबार न रखें

अक्सर लोग घर में पुराने अखबार को एकत्र करके रख देते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है और परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

घर में खराब फोन, चार्जर और केबल जैसी चीजों को नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से धन की कमी होने लगती है।

खराब ताला

घर में खराब या जंग लगे ताले नहीं रखना चाहिए। इसे रखने से परिवार के सदस्यों के कारोबार पर विपरीत असर पड़ेगा।

टूटे बर्तन

घर में टूटे बर्तन का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और यह गरीबी का कारण भी बन सकता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ