वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है, इसमें बताए गए नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं इन नियमों का पालन करने से वास्तु दोष लगता है।
वास्तु में बताए गए नियमों के मुताबिक, सिरहाने कुछ चीजों नहीं रखनी चाहिए, इन्हें सिरहाने रखने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शीशे को घर में सिरहाने नहीं रखना चाहिए, शीशे को बेडरूम में लगाने से वैवाहिक जीवन में क्लेश होता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सिरहाने कभी भी तेल नहीं रखना चाहिए, तेल रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक रूप से भी परेशानी होती है।
कई बार लोग बेडरूम में ही जूते-चप्पल रखते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। बेडरूम में जूते-चप्पल रखने से नेगेटिविटी का संचार होता है।
सोते समय सिरहाने किताबें नहीं रखनी चाहिए, ऐसा करने से जीवन में तनाव उत्पन्न होता है। इसलिए सोते समय किताबें, न्यूजपेपर, मैगजीन रखने से बचना चाहिए।
सिरहाने कभी भी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न रखें, इससे मानसिक तनाव होता है।
सोते समय कभी भी सिरहाने घड़ी नहीं रखनी चाहिए, इससे नेगेटिविटी का संचार होता है और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के मुताबिक, सिरहाने कभी भी इन चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM