ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर में कभी खाली नहीं रखना चाहिए।
इन चीजों घर में खाली रखने से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
घर में कभी भी पानी का बर्तन खाली नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों में पानी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
अगर आप पानी का बर्तन खाली रखते हैं, तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आप इसे भरा रखें।
घर में चावल और आटा के बर्तन के बर्तनों को खाली रखने से दरिद्रता का वास होने लगता है। ये अशुभता के संकेत होते हैं।
तिजोरी या पर्स कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए, इससे कंगाली आती है और पैसों का अभाव हमेशा बना रहता है।
इसके अलावा आप गलत तरह से पैसा कमाते हैं, तो यब भी घर में आर्थिक संकट लाता है। मेहनत से पैसा कमाएं।
भगवान के सामने रखा कलश भी खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि बाधित होती है।
इन चीजों को घर में कभी खाली न रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com