मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होने लगती हैं। आजकल लोगों में फ्लू की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके मुख्य लक्षणों के बारे में।
अगर शरीर का तापमान बार-बार 100 डिग्री से ऊपर जा रहा है और साथ में कंपकंपी हो रही है, तो यह सिर्फ सामान्य बुखार नहीं बल्कि फ्लू का संकेत हो सकता है।
तेज सिरदर्द, आंखों में दबाव या धुंधलापन फ्लू का असर हो सकता है। इसे सामान्य थकान समझकर अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।
फ्लू अक्सर गले में जलन, सूजन और खराश के साथ शुरू होता है। यदि बोलने या निगलने में परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है।
फ्लू की सबसे आम पहचान है सूखी या बलगम वाली खांसी। यह हफ्तों तक रह सकती है और सांस लेने में मुश्किल पैदा कर सकती है।
अगर आपको सीने में दबाव या सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो यह फ्लू का गंभीर रूप हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
फ्लू शरीर की ऊर्जा को तेजी से खत्म कर देता है। अगर भूख नहीं लग रही और लगातार थकान महसूस हो रही है तो ये चेतावनी का संकेत है।
फ्लू शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर डालता है। इसके कारण आप बेहद सुस्त और नींद से भरे महसूस कर सकते हैं।
ये लक्षण कई दिनों तक रहें तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva