आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते नींद से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। हालांकि, एक स्वस्थ शरीर को 7 से 8 घंटे की नींद की दरकार होती है। इससे कम घंटे की परेशानी में डाल सकती है।
आज हम आपको नींद से जुड़ी कुछ ऐसी परेशानियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इन परेशानियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आपको बहुत ज्यादा थकान हो रही है और उसके बावजूद भी रात में नींद नहीं आ रही है। इस संकेत को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह इनसोम्निया बीमारी की ओर इशारा करता है।
अगर आपको काम करते हुए या ड्राइविंग करते समय नींद आ रही है, तो यह स्थिति नॉर्मल नहीं है। इस स्थिति को स्लीप एप्निया को कहा जाता है। स्लीप एप्निया को स्लीप अटैक भी कहा जाता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सोते समय नींद का टूटना नॉर्मल है। नींद टूटने के बाद अगर यह गैप 5 से 10 मिनट का हो जाता है, तो ऐसे में यह परेशानी वाली बात है। यह नींद विकार से जुड़ी किसी बीमारी की ओर इशारा करता है।
इन परेशानियों के अलावा आपको डिनर में तले हुए स्नैक्स, ज्यादा तीखा खाना, मिठाइयां, कॉफी, और प्रोसेस्ड फूड्स आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ये चीजें आपकी नींद उड़ा सकती है।
इन चीजों के अलावा आपको रात में देर से डिनर नहीं करना चाहिए। आपकी यह आदत रात में आपकी नींद उड़ा सकती है क्योंकि देर रात डिनर पाचन में टाइम लेता है। आपको शाम को 7 बजे खाना खा लेना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com