आंखें हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है, जिनसे हम सारी दुनिया को देखते हैं। आज के इस डिजिटल युग में आंखों से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है।
आंखों से जुड़ी परेशानियों से राहत के लिए तमाम तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं। हालांकि, हम आंखों से जुड़ी छोटी मोटी समस्या को ऐसे ही नजरअंदाज कर देते हैं, जो सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता।
आज हम आपको आंखों से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से भी इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपको आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। आंखों में धुंधलापन मोतियाबिंद होने का संकेत हो सकता है। आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
जिन लोगों की आंखों में लगातार दर्द हो रहा है, तो यह गंभीर आई इंफेक्शन की ओर इशारा हो सकता है। आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसमें डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर है।
आंखें बहुत ज्यादा लाल हो रही है, तो यह स्कलेराइटिस जैसी गंभीर समस्याओं के कारण हो सकती है। यह आंखों के सबसे आम संकेतों में शामिल है। आपको बेहद आसानी से हर तीसरे व्यक्ति की आंखें लाल मिल जाएगी।
हर चीज दो दो बार दिखना भी आंखों से जुड़ा एक अहम लक्षण हो सकता है। इस स्थिति को डबल विजन भी कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर में यह बीमारी होना नॉर्मल है।
आपको इन संकेतों के अलावा अपनी आंखों का भी खुद ख्याल रखना चाहिए। पूरे दिन में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए क्योंकि पानी की कमी की वजह से आंखों में ड्राइनेस की समस्या पैदा हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com