कोलन कैंसर से जुड़े इन संकेतों को भूल से भी न करें इग्नोर


By Farhan Khan18, Aug 2025 11:55 AMjagran.com

कोलन कैंसर

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिसकी चपेट में हर साल लाखों लोग आते हैं। कैंसर भी कई तरह के होते हैं। इनमें कोलन कैंसर भी है, जो कि बड़ी आंत में होता है। इसका समय में इलाज कराना जरूरी है।

कोलन कैंसर से जुड़े संकेत

आज हम आपको कोलन कैंसर से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको भूल से इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पेट में दर्द होना

एक या दो बार पेट में दर्द होना आम बात है, लेकिन यह दर्द आपके साथ कई दिनों से बना हुआ है, तो इसका मतलब है कि आप कोलन कैंसर के शिकार हो रहे हैं।

मल के रंग में बदलाव

अगर आपके मल का रंग लगातार बदल रहा है, तो आपको इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह संकेत सीधा-सीधा कोलन कैंसर की ओर इशारा करता है।

अचानक वजन कम होना

अचानक से वजन कम होने के कई सारे कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण कोलन कैंसर भी हो सकता है, जो आपके लिए एक खतरे की घंटी हो सकती है।

बिना किसी वजह से थकान होना

अगर आपको बिना किसी वजह से थकान हो रही है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना किसी वजह से थकान होना कोलन कैंसर की ओर इशारा करता है।

मल के साथ खून आना

मल के साथ खून आना बताता है कि आप कोलन कैंसर के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में तुरंत अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करें और इसका इलाज कराए। यही बेहतर भी है।

कोलन कैंसर से बचने के उपाय

हालांकि अगर आप कोलन कैंसर से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में चेंज करना चाहिए। वहीं, कुछ योगासन भी करने चाहिए।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com