सुबह में लंग डैमेज से जुड़े इन संकेतों को न करें इग्नोर


By Farhan Khan04, Sep 2025 12:06 PMjagran.com

लंग्स है जरूरी

लंग्स हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ये सांस लेने की में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा लंग्स हमें अस्थमा और निमोनिया आदि के खतरे से भी बचाते हैं। ऐसे में इनका ख्याल रखना चाहिए।

लंग डैमेज से जुड़े संकेत

आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो सुबह में नजर आते हैं और ये लंग डैमेज की ओर इशारा करते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सांस लेने में परेशानी होना

अगर आपको सुबह उठते ही सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो आपको एकदम अलर्ट हो जाना चाहिए। यह आपके लंग डैमेज होने का सीधा सा इशारा है। इसके चलते आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सीने में भारीपन महसूस होना

सुबह उठते ही जिन लोगों को आमतौर पर सीने में भारीपन महसूस होता है, तो यह फेफड़ों की समस्या की ओर इशारा करता है, जो कि अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या फेफड़ों में इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है।

आवाज भारी होना

आवाज और लंग का गहरा कनेक्शन माना जाता है। सुबह में अगर आपकी आवाज भारी हो रही है, तो इसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह लंग डैमेज होने की तरफ इशारा है।  

लगातार खांसी होना

लगातार खांसी होना और इसके साथ ही बलगम आने का मतलब है कि आपके लंग डैमेज हो रहे हैं। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसे इग्नोर न करें।          

चेहरे पर सूजन होना

सुबह के टाइम चेहरे पर सूजन होना बताता है कि आपके लंग धीरे-धीरे डैमेज हो रहे हैं। चेहरे की सूजन को इग्नोर न करें। इग्नोर न करने से समस्या विकराल रूप ले सकती है।    

लंग्स को हेल्दी रखने की टिप्स

लंग्स को हेल्दी रखने के लिए आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप अपने डेली रूटीन में 15 से 20 मिनट एक्सरसाइज भी शामिल कर सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com