आम के साथ न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबियत


By Farhan Khan05, Jun 2025 01:53 PMjagran.com

आम होता है हेल्दी  

आम फलों का राजा होता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसे गर्मियों में लोग बड़े चाव से खाते हैं। हालांकि, आम को सुपरफूड भी माना जाता है।

आम के साथ न खाएं ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन चीजों को भूल से भी आम के साथ नहीं खाना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

आम और दही

दही और आम एक साथ खाने से आपका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है क्योंकि दही का तासीर ठंडी होती है। ऐसा करने से आपको बचना चाहिए।

आम और कोल्ड ड्रिंक्स

जिन लोगों को आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक्स या सोडा पीने की आदत होती है। इससे आपका शुगर और एसिड लेवल बढ़ सकता है।

आम और करेले

आम और करेले कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इन दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। इससे शरीर का तापमान बिगड़ सकता है।

आम और खीरा

गर्मियों में अगर आप आम के साथ-साथ खीरा खाते हैं, तो इससे आपको अपच की शिकायत की हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इन दोनों को एक साथ न खाएं।

आम और पानी

आम खाने के बाद आपको कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। यह आपके पाचन को स्लो कर सकता है क्योंकि आम में फाइबर और शुगर होता है।

आम और मसालेदार खाना

आम के साथ-साथ मसालेदार मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये दोनों चीजें ही गर्म होती है। इससे आपकी बॉडी और ज्यादा हीट हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com