शहद में मिक्स करके न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं बीमार


By Farhan Khan17, Jan 2025 05:21 PMjagran.com

शहद में मौजूद पोषक तत्व

शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, ज़िंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे पोषक होते हैं।

शहद में मिक्स करके न खाएं ये चीजें

अक्सर हम शहद में कुछ चीजें मिक्स करके खाते हैं, ताकि हमारी सेहत अच्छी रही। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी है, जिन्हें शहद के साथ नहीं खाना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

शहद और लहसुन एक साथ न खाएं

लहसुन और शहद को मिक्स करके खाना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। इससे आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि ऐसा न करें।

गर्म पानी के साथ न खाएं शहद

कई लोग शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

मसालेदार खाने के साथ शहद है खतरनाक

मसालेदार खाने के साथ शहद का सेवन करने से आपका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है। इसके चलते आपको अन्य समस्याएं भी हो सकती है।

घी और शहद का कॉम्बिनेशन

घी और शहद दोनों ही काफी गाढ़े होते हैं। अगर आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं, तो इन्हें आपके पचाने में समय लग सकता है। इससे आपको ब्लोटिंग महसूस हो सकती है।

अल्कोहल में शहद ना डालें

अल्कोहल में शहद मिलाकर पीने से आपको चक्कर आना, मतली या उल्टी हो सकती है। अल्कोहल के अलावा शहद को फर्मेंटेड ड्रिंक में भी मिक्स नहीं करना चाहिए।

लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com