शरीर को हेल्दी रखने के लिए ताजी और हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। लोग अलग-अलग तरीके से सब्जियां डाइट में शामिल करते हैं। ये शरीर को निरोग रखती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी अंकुरित सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिसे खाने से आपकी खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आइए इन सब्जियों के बारे में विस्तार से जानें।
प्याज सेहत के लिए काफी शानदार मानी जाती है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फोलेट, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, क्वेरसेटिन और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं।
प्याज को आपको कभी भी अंकुरित करके नहीं खाना चाहिए क्योंकि अंकुरित प्याज में अल्कालॉइड नामक केमिकल होता है। इसके चलते आपको एनीमिया हो सकता है।
लहुसन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि शरीर को लाभ भी पहुंचाता है। इसमें विटामिन, मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम होता है।
आपको कभी भी लहसुन अंकुरित करके नहीं खाना चाहिए। ये आपके रेड ब्लड सेल्स को डैमेज कर सकता है। अंकुरित लहसुन खाने से आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
आलू के बारे में कहा जाता है कि यह सब्जियों का राजा होता है। इसे हर सब्जी में शामिल किया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, पोटेशियम और फाइबर होता है।
आलू को भूल से भी अंकुरित करके नहीं खाना चाहिए। इसमें ग्लाइकोएल्कलॉइड्स पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आपको उल्टी और आपके सिर में दर्द हो सकता है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com