फल हमेशा से ही हमारी सेहत के लिए बेहतरीन माने जाते रहे हैं। ये बड़े से बड़ा रोग ठीक करने की क्षमता रखते हैं। इन्हीं फल में पपीता भी शामिल है, जो स्वाद में लाजवाब और पेट को चकाचक रखता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पपीते के साथ भूल से भी नहीं खाना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके और आप बीमार न हो।
पपीते में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर, लाइकोपीन और पैपेन जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर को निरोग रखने के लिए पपीता रोज खाएं।
पपीते में पपेन नामक एक खास एंजाइम होता है। वहीं, टमाटर में अलग तरह के एंजाइम और फाइबर होते हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ खाने से आपके साथ अपच की समस्या हो सकती है।
पपीता और दूध का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इन दोनों को एक साथ खाने से आपकी त्वचा पर दाने और खुजली हो सकती है। इन्हें, एक साथ कभी न खाएं।
पपीते के साथ आपको कभी भी संतरे नहीं खाने चाहिए। इससे आपका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है क्योंकि इन दोनों का स्वाद अलग-अलग होता है। बेहतर होगा कि आप इन्हें अलग-अलग ही खाएं।
पपीते के साथ नींबू खाने से आपके सीने में जलन हो सकती हैं। इन दोनों में ही विटामिन-सी और एसिड की मात्रा अधिक होती है। एक टाइम पर एक ही फल खाएं।
करेले के साथ पपीते का सेवन सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इससे आपके पेट में दर्द और उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। आपको सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com