इन त्योहारों पर रोटी खाना माना जाता है अशुभ


By Farhan Khan18, Nov 2023 11:00 AMjagran.com

त्योहार

हिंदू धर्म में हर एक त्योहार का अपना महत्व होता है। त्योहार लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है। इस दिन लोग भगवान को भोग लगाने के लिए खास पकवान बनाते हैं।

रोटी

रोजमर्रा के जीवन में रोटी प्रमुखता से खाया जाने वाला भोजन है। रोटी के बिना आहार पूर्ण नहीं माना जाता है।

न बनाएं रोटी

हिंदू धर्म में कई ऐसे मौके और त्योहार आते हैं, जब रोटी बनाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

दिवाली

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन घर में रोटियां नहीं बनानी चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

नागपंचमी

नागपंचमी के दिन रोटी बनाने की मनाही होती है। तवा को राहु का रूप माना जाता है। इस दिन रोटी बनाने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा के दिन हर घर में खीर और पूरी बनाई जाती है। ऐसे में इस दिन घर में रोटी बनाना वर्जित माना जाता है।

शीतला अष्टमी

शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाने का नियम है। ऐसे में इस दिन घर में ताजी रोटियां नहीं बनाई जाती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com