खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 7 काम


By Priyam Kumari13, Nov 2025 06:00 PMjagran.com

खाना खाने के बाद क्या न करें?

खाना खाने के बाद हमारा शरीर पाचन प्रक्रिया में व्यस्त होता है। अगर इस समय कुछ गलत आदतें अपनाई जाएं, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं वो 7 काम जो आपको खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं करने चाहिए।

सोना या लेटना

खाना खाने के बाद तुरंत लेटने से पाचन धीमा हो जाता है और एसिडिटी या गैस की समस्या बढ़ती है। सोने से पहले कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें।

नहाना हानिकारक

खाने के बाद नहाने से ब्लड फ्लो पेट की बजाय त्वचा की ओर बढ़ जाता है, जिससे पाचन कमजोर पड़ता है। नहाने से पहले कम से कम 30 मिनट का अंतर जरूरी है।

तेज चलना या एक्सरसाइज करना

खाने के बाद तुरंत वॉक या एक्सरसाइज करने से पाचन रस ठीक से काम नहीं कर पाते। हल्की सैर करें, लेकिन कम से कम 15–20 मिनट बाद।

सिगरेट पीना

सिगरेट पीने की आदत रखने वाले लोग अगर खाने के तुरंत बाद ऐसा करते हैं, तो इससे पेट की झिल्ली को नुकसान पहुंचता है और कैंसर का खतरा बढ़ता है।

चाय या कॉफी पीना

खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से आयरन और मिनरल्स का अवशोषण कम हो जाता है, जिससे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता।

ठंडा पानी पीना

खाने के बाद ठंडा पानी पीने से खाना जम जाता है और पाचन एंजाइम्स सही तरीके से काम नहीं करते। ऐसे में गुनगुना या सामान्य पानी पिएं।

मोबाइल या टीवी देखना

खाने के बाद मोबाइल या टीवी में खो जाने से शरीर को आराम नहीं मिलता और पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। कुछ देर शांत बैठें या टहलें।

खाने के बाद 10 मिनट तक आराम से बैठें, फिर हल्की सैर करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva

खाली पेट मुनक्का पानी पीने से होते हैं गजब के फायदे