शरीर की साफ सफाई रखने के लिए नाखून काटना भी बेहद जरूरी है लेकिन धर्म शास्त्रों में इसके भी नियम बताए गए है।
अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो ऐसे में सौभाग्य कभी भी दुर्भाग्य में बदल सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन भूल से भी नाखून नहीं काटने चाहिए। ताकि आपके घर में कभी धन की कमी न हो।
शनिवार को नाखून काटने से शनि नाराज होते हैं, इससे जीवन में गरीबी और बीमारियां बढ़ती हैं। तरक्की में बाधा आती है।
मंगलवार को भी नाखून नहीं काटने चाहिए क्योंकि ऐसा करने में आपके जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती है।
गुरुवार का दिन भी नाखून काटने के लिए शुभ नहीं होता। इससे घर में क्लेश होने लगता है और परिवार के आय में कमी होने लगती है।
वहीं अगर आप नाखून काटना चाहते हैं, तो इसके लिए बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ साबित हो सकता है। इससे धन का आगमन होता है।
नाखून काटने का समय भी आपको पता होना चाहिए। रात में कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
नाखून काटने संबंधी इन नियमों को जरूर जानें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com