Makeup Tips: इन 7 तरीकों से घर बैठे करें Step By Step मेकअप


By Akshara Verma04, Jan 2025 07:17 PMjagran.com

मेकअप के 7 बेहतरीन टिप्स

मेकअप हमारे लुक में चार चांद लगाता है। लेकिन क्या आपको भी मेकअप करने में दिक्कत आती हैं? अगर हां, तो चिंता ना करें। हम इस स्टोरी में 7 ऐसे तरीके लेकर आए हैं, जिससे आप घर बैठे आराम से Step By Step मेकअप कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

फेस वॉश

मेकअप करने से पहले फेस वॉश करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसे करने से हमारे चेहरे की सारी गंदगी दूर हो जाती है और स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

सीरम अप्लाई करें

अगर आप अपने मेकअप में ग्लो चाहती हैं, तो विटामिन सी का सीरम अप्लाई करें। यह चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

मॉइश्चराइजर करें

चेहरे को साफ करने के बाद हमेशा अपनी पसंद का मॉइश्चराइजर लगाएं। यह आपके चेहरे को नमी के साथ साथ त्वचा को स्मूथ बनाएगा।

फाउंडेशन लगाएं

अपनी स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइजर करने के बाद चेहरे पर स्किन टोन के हिसाब से हाइड्रेटिंग लिक्विड फाउंडेशन को लगाएं।

कंसीलर का इस्तेमाल करें

कंसीलर हमारे चेहरे के डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और ब्लैक स्पोर्ट्स को हटाने में मदद करता है। इसको लगाने से चेहरा स्मूथ और परफेक्ट लुक देता है।

ब्लश और आई मेकअप

अब आप अपने चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए गालों पर हल्का सा पिंक ब्लश और आंखों पर न्यूड आई शैडो का उपयोग करें। इसके बाद हल्का सा हाइलाइटर लगा कर लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

न्यूड लिपस्टिक लगाएं

चेहरे पर लिपस्टिक लगाना मेकअप का आखिरी स्टेप होता है। अपनी पसंद का कोई भी न्यूड कलर लगाने के बाद सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सेट कर दीजिए।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik