इस दिवाली यदि आप भी खुद को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं। तो एक्ट्रेसेज के डीपनैक ब्लाउज से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
आज हम आपको कुछ डीपनैक ब्लाउज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप साड़ी या लहंगो के साथ पेयर कर खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।
सारा अली का लहंगे के साथ सिल्वर चोली विद बॉटल नेक लुक बेहद स्टाइलिश लुक दे रहा है।
तारा सुतारिया इस व्हाइट कलर की गोटा वर्क क्रिस क्रॉस चोली में गजब लग रही हैं।
श्वेता तिवारी ने साड़ी के साथ डीप वी नेक ब्लाउज पेयर किया है। जो कि काफी हॉट लुक दे रहा है।
आप इस तरह के बिकिनी कट ब्लाउज लहंगे या चोली किसी के भी साथ पेयर कर सकती हैं।
इस तरह के हेक्सागॉन ब्लाउज डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है। आप भी इससे खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।
रश्मिका का रेड कट स्लीव्स चोली के साथ हार्ट शेप नेक डिजाइन काफी गॉर्जियस लग रहा है।