Diwali पर आकांक्षा पुरी के एथनिक लुक्स में लगेंगी माशाअल्लाह


By Shradha Upadhyay25, Oct 2023 05:21 PMjagran.com

बिग बॉस ओटीटी फेम

आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियो में भी आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

इन दिनों अभिनेत्री लुक्स को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। आकांक्षा का वेस्टर्न से इंडियन हर लुक आते ही छा जाता है।

हॉट अंदाज

इसके अलावा आकांक्षा अपने हॉट अंदाज को लेकर भी चर्चाओं में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की हॉटनेस के फैंस भी दीवाने हैं।

एथनिक लुक्स

आज हम आपको आकांशा पुरी का गॉर्जियस एथनिक कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप दिवाली पर फॉलो कर सकती हैं।

सिल्क सूट

एक्ट्रेस ने हाल में पिंक कलर के गोटा वर्क सिल्क सूट में अपना खूबसूरत लुक शेयर किया है। जिसमें वो कहर ढहा रही हैं।

साड़ी लुक

इस शाइनी मस्टर्ड येलो कलर की साड़ी में आकांशा बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने नेटिड जीरो नेक वर्क ब्लाउज पेयर किया हुआ है।

शिमरी लहंगा

इस दिवाली डीवा का ब्लू शिमरी लहंगा आपके लुक एकदम अट्रैक्टिव लुक देने वाला है। ये लुक यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट रहेगा।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी

टीनेज गर्ल्स एक्ट्रेस के इस इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने इस प्रिंटेड येलो साड़ी को बेल्ट और जींस के साथ पेयर किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ