घर में किसी भी जगह का कोना टूटा हुआ है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसे में उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए दिवाली से पहले टूटा हुआ शीशा हटा दें।
खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजों को घर में रखने से वास्तु दोष बढ़ता है और तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आपके घर में भी खराब चीजें है, तो उनकी मरम्मत करा लें या फिर हटा दें।
पूजा के स्थान या घर पर में कभी भी टूटी हुई भगवान की मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इस तरह की मूर्तियां रखने से फल के बदले अधिक नुकसान होता है।
छत पर गंदगी होने पर उस घर में रहने वाले सदस्य हमेशा बीमार रहते हैं। इसलिए दिवाली से पहले छत की सफाई करने के साथ कबाड़ फेंक देना चाहिए।
बंद घड़ी को भी तुरंद हटा दें या फिर मरम्मत करा लें। क्योंकि बंद घड़ी से भाग्य के दरवाजे भी बंद हो जाते हैं।
घर में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखना चाहिए। इससे किस्मत पर बुरा असर पड़ता है।
घर में टूटा हुआ फर्नीचर भी नहीं रखना चाहिए। इससे भी घर में वास्तु दोष बढ़ता है।