मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से भक्तों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
घर को सजाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप नकली फूलों की जगह असली फूलों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
दिवाली के दिन माता रानी के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर माता रानी का पदचिन्ह जरूर लगाएं। इससे घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दिवाली के दिन चांदी का चौकोर सिक्का ले कर आएं और पूजा के समय उसे भगवान के चरणों में रख दें। अगली सुबह उस सिक्के को अपने पर्स या तिजोरी में रख दें।
दिवाली के दिन माता रानी के स्वागत के लिए आम या केले के पत्तों का तोरण बनाएं और उसे घर के मुख्य पर लगा दें। ऐसा करने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
हिन्दू धर्म में रौशनी को नई ऊर्जा के संचार के रूप में देखा जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि घर का एक-एक कोना दीए या बाजार में मिलने वाली लाइट रौशन रहे। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घर में साफ-सफाई रखने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण कर देती हैं। इसलिए दिवाली के दिन घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।