टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल ये हैं मोहब्बतें की इशिता के नाम से बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की है।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक दिव्यांका त्रिपाठी का हर लुक काफी ज्यादा शानदार होता है। आज हम आपको एक्ट्रेस के सूट लुक्स दिखाएंगे।
अगर आप भी अपने पुराने सूट लुक्स से बोर हो गई हैं तो आप भी दिव्यांका की तरह ही ट्रेंडी सूट कैरी कर सकती हैं और लुक को शानदार बना सकती हैं।
अगर आप किसी खास फंक्शन या फिर रिसेप्शन पार्टी में जा रही हैं तो आप इस तरह के हैवी वर्क सूट को कैरी कर सकती हैं।
आप दिव्यांका त्रिपाठी की तरह ही ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस तरह के शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। फ्लावर प्रिंट फिलहाल काफी ट्रेंड में भी चल रहे हैं।
अगर आर कफ्तान सूट कैरी करना पसंद करती हैं तो आप भी कफ्तान सूट को स्टाइल करें। गर्मी में इस तरह के सूट आपको कूल लुक देंगे।
रेड कलर के सूट में दिव्यांका त्रिपाठी बहुत सुंदर लग रही हैं। नई नवेली दुल्हन पर इस तरह के सूट खूब जचेंगे।
आलिया कट सूट डिजाइन बहुत ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी इस तरह के सूट को किसी खास फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।