बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस, निर्देश और फिल्म निर्माता दिव्या खोसला फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में छाई रहती हैं।
यारियां एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वही उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। इंस्टाग्राम पर उन्हे 6 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।
अपने फैशन सेंस से भी फैंस को दीवाना बनाए रहने वाली दिव्या के आज हम आपको बोल्ड चोली डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।
इस ब्लैक कलर के लहंगे संग एक्ट्रेस की बिकिनी कट चोली बेहद कहर ढहा रही है। ये आपके संगीत लुक में जान डाल देगा।
आप अपने किसी लहंगे के साथ इस तरह की क्रिस क्रॉस चोली से अपने लुक को सेसी लुक दे सकती हैं।
आप चाहे तो किसी प्लेन लहंगे संग इस तरह की हैवी वर्क स्ट्रैपी चोली को पेयर कर सकती हैं। ये काफी ब्यूटीफुल लुक देगी।
दिव्या इस हैवी लहंगे संग डीपनैक चोली में बवाल मचा रही हैं। इस लुक को ब्राइडल भी ट्राई कर सकती हैं।
अभिनेत्री का साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज आप लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। ये बेहद बोल्ड लुक देगा।