जल्द ही दुल्हन के जोड़े में नजर आएंगी Divya Agarwal, जानें वेडिंग डेट


By Akanksha Jain15, Feb 2024 01:55 PMjagran.com

बिग बॉस ओटीटी विनर

'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

जल्द बनेंगी दुल्हन

 वहीं अब दिव्या अग्रवाल ने एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। जी हां, दिव्या अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

शादी की डेट

आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल 20 फरवरी को शादी करेंगी। साथ ही उनकी वेडिंग से जुड़े अपडेट सामने आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया

वैलेंटाइन डे के मौके पर दिव्या अग्रवाल ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ पोस्ट शेयर की।

कौन है दुल्हा

वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर को डेट करना शुरू कर दिया था। वहीं अब दोनों शादी करने वाले हैं।

शादी के फंक्शन

दिव्या अग्रवाल की शादी 20 फरवरी को उनके घर चेम्बूर में शादी होगी। 18 से शादी की तैयारी शुरू हो जाएंगी। 19 फरवरी को दिव्या की मेहंदी और 20 की शाम को सात फेरे होंगे।

कैसे होगा आउटफिट

वह लाल और बैगनी रंग के कपड़े करी करेंगी, सूरज डूबने के बाद फेरे होंगे । एक्ट्रेस के फैंस इस खबर से बहुत खुश हैं।

सिंपस सोबर वेडिंग

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कोई डेस्टिनेशन प्लान नहीं किया है और न ही ज्यादा तामझाम। सादगी भरे अंदाज में वह दुल्हन बनेंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ