टीवी की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा परमार ने कई सीरियल्स में काम किया है। एक्टिंग ही नहीं, वह अपने हर स्टाइलिश लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं।
एक्ट्रेस के पास ट्रेडिशनल आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनके देसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
दिशा परमार ग्रीन कलर के हैवी वर्क लहंगा में अप्सरा जैसी लग रही हैं। इस तरह के लहंगे शादी या रिसेप्शन पार्टी के लिए बेस्ट है। आप भी उनके ये लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अगर आप दोस्त की शादी के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो दिशा के इस लुक को रीक्रिएट करें। उन्होंने सीक्विन वर्क साड़ी के साथ कट स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है, जो उनके लुक को ब्यूटीफुल बना रहा है।
एक्ट्रेस ने येलो कलर का अनारकली सूट पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनके इस लुक को आप हल्दी फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
आजकल शरारा सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी दिशा की तरह ही पिंक कलर के शरारा सूट को ट्राई करना न भूलें। इसके साथ हैवी स्टोन इयररिंग्स लुक पर चार चांद लगा देंगे।
शादी हो या फिर कोई भी फंक्शन महिलाओं की पहली पसंद साड़ी ही होती है। ऐसे में आप भी साड़ी में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक को कॉपी करें।
अगर आप सिंपल-सोबर लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह का प्लाजो सूट किसी भी खास मौके पर स्टाइल करें। दिशा ने सूट के साथ सिल्क दुपट्टा कैरी किया है, जो बहुत सुंदर लग रहा है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@dishaparmar)