Karwa Chauth 2024: नई दुल्हन पहनें दिशा परमार जैसे गॉर्जियस लहंगे


By Shradha Upadhyay13, Oct 2024 01:01 PMjagran.com

करवाचौथ 2024 कब है ?

हर साल सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ पर व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके सजती संवरती हैं। इस साल यह पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार

दिशा परमार टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने अबतक कई शानदार शोज में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता है। एक्ट्रेस फैशन आइकन भी हैं।

दिशा इंडियन लुक्स

एक्ट्रेस वैसे तो हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं, लेकिन इंडियन लुक में वो एकदम अप्सरा लगती हैं। दिशा के एथनिक लुक्स होते भी बहुत सुंदर हैं।

दिशा गॉर्जियस लहंगे

आज हम आपको दिशा के गॉर्जियस लहंगों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको न्यूली मैरिड इस करवाचौथ पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

ऑरेंज लहंगा लुक

अभिनेत्री ऑरेंज कलर के सिल्वर वर्क लहंगे हैवी वर्क वन फोर्थ स्लीव्स चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये आपके फेस्टिव लुक की शोभा बढ़ा देगा।

ऑर्गेंजा लहंगा लुक

करवाचौथ के लिए दिशा का क्रीम कलर ऑर्गेंजा लहंगा रेड गोटा वर्क ब्लाउज काफी जंच रहा है। इसके संग स्टोन नेकपीस लुक को और ज्यादा इन्हेंस कर रहा है।

मिरर वर्क लहंगा

डीवा पिंक कलर के मिरर वर्क लहंगे में अट्रैक्टिव लुक दे रही हैं। आप इसको ट्राई करके खुद को हुस्न की मल्लिका बना सकती हैं।

सिक्विन वर्क लहंगा

आप दिशा की तरह ऐसा सिक्विन वर्क लहंगा कोल्ड शोल्डर ब्लाउज को भी पेयर कर सकती हैं। इसके संग पौनी हेयर स्टाइल परफेक्ट रहेगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ