दिशा परमार टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में प्रिया के किरदार से घर-घर में फेमस हुई।
हाल में अभिनेत्री शादी के बाद पहले बच्चे की मां बनी हैं। दिशा ने एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद डीवा ने खुद को काफी मेंटेन कर लिया।
एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ उनका फैशन सेंस भी काफी स्टाइलिश होता है। आज हम उनके सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जो कि आजकल ट्रेंड में हैं।
हाल में दिशा ने इंस्टाग्राम पर व्हाइट कलर के वर्क वाले शरारा सूट में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। जिसमें आप डीवा की अदाएं भी देख सकते हैं।
दिशा इस येलो कलर की अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक बसंत पंचमी के लिए बेस्ट है।
नई नवेली दुल्हन अभिनेत्री के इस रेड सूट विद सिल्क दुपट्टा को ट्राई करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
इन दिनों पेप्लम स्टाइल सूट वेडिंग सीजन में जमकर ट्रेंड में छाए हुए हैं। ऐसे में आप दिशा के इस लेवेंडर सूट को कॉपी कर सकती हैं।
विंटर सीजन में आप दिशा के इस वेलवेट गोल्डन वर्क कुर्ती पेंट सूट से अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।