शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का संचरण नहीं हो पाता है। आइए जानते हैं कि हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कौन से रोग होते हैं?
कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई तरह के रोग होने लगते हैं। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जो हीमोग्लोबिन की कमी से होने लगती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के उपाय करने चाहिए।
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी रुक जाता है। ऐसे में आपको आयरन युक्त चीजें खानी चाहिए।
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है। ऐसे में शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है।
शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर न्यूरो सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है और व्यक्ति को तनाव का सामना करना पड़ता है।
कई बार शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कमजोरी की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के अंदर चिड़चिड़ापन आने लगता है।
इस कमी को दूर करने के लिए डाइट में पालक, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा और आंवला शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होने लगती है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ