आजकल इंस्टा रील्स काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं। लोग इन्हें देखने में घंटों बिता देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं इन्हें जरूरत से ज्यादा देखने पर शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इंस्टा रील्स देखने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
जरूरत से ज्यादा इंस्टा रील्स देखने से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है, जो आप अपने काम, पढ़ाई या अन्य गतिविधियों में लगा सकते हैं।
क्या आप जानते हैं इंस्टा रील्स देखने से धीरे-धीरे मानसिक स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ने लगते हैं। रील्स से आपको तनाव और काफी चीजों को लेकर चिंता हो सकती हैं।
बच्चों से लेकर बड़े-बड़े लोगों को जरूरत से ज्यादा इंस्टा रील्स देखने से नींद की दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब होता है।
इंस्टा रील्स देखने में इतना समय बिताने से आपके जीवन पर बेहद प्रभाव पड़ता है। आप अपने परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाते।
रात-दिन इंस्टा रील्स देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है, जिससे आंखे कमजोर होने लगती हैं। साथ ही, इसमें दर्द भी होने लगता हैं।
जरूरत से ज्यादा फोन की स्किन और इंस्टा रील्स देखने से आंखों के नीचे काले घेरे आने लगते हैं, जो चेहरे की सुंदरता में कमी लाता है।
बच्चों को जरूरत से ज्यादा इंस्टा रील्स देखने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva