बार-बार चेहरा धोना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान


By Priyam Kumari10, Aug 2025 06:30 PMjagran.com

स्किन केयर टिप्स

उमस भरी गर्मी में खुद का ख्याल रखना जरूर होता है। ऐसे में हम सभी चेहरे को बार-बार धोना पसंद करते हैं।

एक दिन में कितनी बार चेहरा धोएं?

हालांकि, बार-बार चेहरा धोना कई मायनों में हानिकारक हो सकता है। हमें दिन में दो से तीन बार ही फेस वॉश करना चाहिए।

फेस वॉश करने के नुकसान

अगर आप लगातार चेहरे को धो रहे हैं, तो इसके भारी नुकसान हो सकता हैं। आइए जानते हैं ज्यादा बार फेस वॉश करने के नुकसान।

नेचुरल ऑयल्स खत्म होना

ज्यादा बार चेहरा धोने से स्किन के जरूरी ऑयल्स हट जाते हैं, जिससे नमी कम हो जाती है।

जलन और लालपन

स्किन बैरियर कमजोर होने पर जलन, लालपन और चुभन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ज्यादा बार चेहरे को न धोएं।

स्किन ड्राईनेस

अगर आप बार-बार चेहरे को वॉश कर रहे हैं, तो इससे त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है।

पिंपल्स बढ़ना

लगातार वॉश से स्किन रिएक्शन हो सकता है, जिससे एक्ने या पिंपल्स बढ़ सकते हैं। इसलिए एक दिन में दो से तीन बार ही फेस वॉश करें।

संवेदनशीलता बढ़ना

अगर आप दिन में कई बार चेहरे धोते हैं, तो स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, जिससे थोड़ी सी धूप या धूल में रिएक्शन होने लगता है।

एक दिन में कई बार चेहरा धोने से ये नुकसान हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva