बालों की देखभाल के लिए काफी लोग हेयर मास्क का इस्तेमाल करते है। लेकिन, क्या आप जानते हैं केमिकल बेस्ड हेयर मास्क का उपयोग करने से बालों को कई तरह के नुकसानों का सामना कर पड़ सकता हैं।
केमिकल बेस्ड हेयर मास्क में मौजूद रसायन बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे बाल ड्राई और टूटने भी लगते हैं।
केमिकल बेस्ड हेयर मास्क त्वचा पर भी काफी प्रभाव डालता है। यह त्वचा में जलन, खुजली और अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
बाजारों में मिलने वाले ये केमिकल बेस्ड हेयर मास्क बालों के रंग पर काफी नुकसान पहुंचाता है। यह बालों के नेचुरल कलर को कम करके रूखे बनाता हैं।
केमिकल बेस्ड हेयर मास्क के कारण बालों की वृद्धि में रुकावट आने लगती हैं। यह बालों की लंबाई को धीरे-धीरे कम करने लगता हैं। साथ ही, उन्हें कमजोर बना देता हैं।
इन केमिकल बेस्ड हेयर मास्क से बालों में खुजली पैदा हो जाती हैं। इससे खुजली के साथ-साथ स्कैल्प पर जलन भी होने लगती हैं।
सभी के बालों में एक नेचुरल चमक पाई जाती है। परंतु, केमिकल बेस्ड हेयर मास्क का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे बालों की नेचुरल चमक में तेजी से कमी आती हैं।
अगर आप जरूरत से केमिकल बेस्ड हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो इन नुकसानों को झेलना पड़ सकता हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva