सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग मुंह को रजाई या कंबल से ढककर सोते हैं। आइए जानते हैं मुंह ढककर सोने के क्या नुकसान होते हैं?
सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए मुंह को ढककर सोते हैं। ऐसा करने से सेहत को गंभीर नुकसान के साथ सिर दर्द की समस्या होने लगती है।
रात में मुंह ढककर सोने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में फैट बढ़ने लगता है जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
सर्दियों में मुंह ढककर सोने से शरीर को फ्रेश ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। जिसके चलते ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है।
सर्दी में मुंह को ढककर सोने से सही से ऑक्सीजन का प्रभाव नहीं हो पाता है। मुंह ढककर सोने वाले लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मुंह ढककर सोने से शरीर को शुद्ध हवा नहीं मिलती है। इससे स्किन एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है और त्वचा पर कालापन आने लगता है।
सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग मुंह ढककर सोते हैं। इससे फेफड़ों के सिकुड़ने की समस्या हो सकती है। अस्थमा मरीजों को मुहं ढककर सोने से बचना चाहिए।
अगर आप सर्दियों में मुंह ढककर सोते हैं तो पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रात में मुंह को ढककर सोने से बचना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ